DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

रतनी पंचायत के 09 वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव

09 ward members of Ratni Panchayat brought no-confidence motion against the Deputy Chief.

रतनी प्र॑खड क्षेत्र के रतनी पंचायत के 09 वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड वार्ड सदस्य अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया। वार्ड सदस्य स॑घ अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद को बीते एक सप्ताह से उप मुखिया नीरज कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाने का प्रयास किया जा रहा था,पर॑तु पंचायत सचिव द्वारा बीते एक सप्ताह से टाल मटोल की निति अपनाई जा रही थी। वही पंचायत भवन का ताला भी विगत एक सप्ताह से पंचायत सचिव द्वारा नही खोला जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि उप मुखिया द्वारा वार्ड सदस्यों के साथ कभी भी कार्यकारणी की बैठक न बुलाने की बात कही। वही आज सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया।


वही प्रखंड विकास पदाधिकारी स॑जय कुमार पाण्डेय ने बताया कि रतनी पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।चुकी यह मामला पंचायत से जुड़ा है, पंचायत सचिव द्वारा यदि तिथि निर्धारित नहीं किया जाता है तो,वैसी प्रस्थिथिति में प्रखंड कार्यालय से तिथि निर्धारित किया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव सौंपे जाने के समय 09 वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News