
जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने छह लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के आरओ वाटर प्लांट लोदीपुर,शेखपुरा एवं दयाली बिगहा में मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए छः लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे पर अखिलेश कुमार पर 198317 गुलशन खातून पर 14527 सेराज अली पर 6816 बीना देवी पर 22017 शीतल देवी पर 14430 शिवकुमार प्रसाद पर 14153 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में सहायक विधुत अभियंता राहुल कुमार रंजीत कुमार प्रमोद कुमार निराला कनीय विद्युत अभियंता नवीन कुमार जकृष्ण कन्हैया रौशन जमाल सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












