
जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार से आए दिन घटनाएं हो रही है, फिर भी चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से वाज नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में आज म॑गलवार को जिले के ओकरी ओ पी क्षेत्र के नदौल – हिलसा रोड में ओकरी पुल के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया।ठोकर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन मारी जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गये।
ग्रामीणों ने घायलावस्था में तीनों को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां एक गम्भीर रुप से घायल को विशेष इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल मोटरसाइकिल सवार नाल॑दा जिले के हिलसा मदाड़ीचक निवासी उदय कुमार ने बताया कि हमलोग दो मोटरसाइकिल से नदौल से अपने घर वापस हिलसा लौट रहे थे,कि ज्योंहि ओकरी पुल के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से तेजी से आ रहा ट्रैक्टर ने पहले मोटरसाइकिल को ठोकर मारना चाहा,पर॑तु पहला किसी तरह बच गया, मैं पिछे था तो ट्रैक्टर ठोकर मारते तेजी से निकल गया।ठोकर लगने से हमलोग वही गीर पड़े, जिससे मोटरसाइकिल चालक सुदय कुमार को पैर को रौंदते भाग निकला।हमलोगो को ग्रामीणों के सहयोग से जहानाबाद अस्पताल लाया गया,। जहां सुदय को गम्भीर स्थिति बनी हुई है। वही तीसरा पि॑टु कुमार भी घायल है।
वही उदय ने बताया कि परिजनों को भी सुचित कर दिया गया है। तथा एक को पी एम सी एच रेफर कर दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












