DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बालू से लदे ट्रक से लाश निकलते देख इलाके में मची सनसनी, अरवल जिले के सोन नदी से लाया गया था बालू

Unknown Dead body found in a sand truck in Jehanabad, investigation is going on
Unknown Dead body found in a sand truck in Jehanabad, investigation is going on
Unknown Dead body found in a sand truck in Jehanabad, investigation is going on

जहानाबाद जिले के घोषी रोड स्थित इमलिया मोड़ के पास बलराम काॅलोनी में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब एक बालू से लदे ट्रक को अनलोड करने के दरम्यान बालू सहित एक लाश बाहर निकल आया।

बताया जाता है कि रविवार को अरवल जिले के सोन नदी से बालू जहानाबाद में एक मकान बनवाने के कार्य हेतु म॑गाया गया था। जब रविवार को बालू लदा ट्रक को जिले के घोषी रोड स्थित इमलिया मोड़ समीप स्थित बलराम काॅलोनी के पास अनलोड किया जा रहा था ठीक उसी वक्त अचानक से बालू के साथ साथ एक युवक की लाश को ट्रक से गिरते देखा गया लोगों में हड़कंप मच गया। मृत युवक की उम्र तकरीबन 22-23 वर्ष है। लाश देखते ही ट्रक मालिक ने स्थानीय थाना को सुचित किया। मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा ट्रक चालक को पुछताछ हेतु गिरफ्त में ले लिया।

वहीं जहानाबाद पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाश गाड़ी में कैसे आई तथा मृत युवक की पहचान के लिये जांच पड़ताल किया जा रहा है। बताया गया कि जांच पड़ताल के उपरांत ही कुछ बताया जा सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News