
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठ भगवानपुर गांव में बुधवार के दिन शिक्षाका के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन। प्रभारी ने संबोधन करते हुए बताया की विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा,उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठ भगवानपुर के वर्तमान प्रभारी ने बुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षिका मंजू कुमारी के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका मंजू कुमारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ शिक्षक राजीव कुमार विजय कुमार, संजय कुमार महेश चौधरी साहित्य छात्र छात्रा काफी संख्या में लोगों मौजूद थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












