DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद दस लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Jehanabad FIR registered against ten people for electricity theft.

जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। बिन वैद्य विधुत कनेक्शन लिया हुए एवं मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने दस लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के घोसी प्रखंड अंतर्गत सोनवां गांव में कनीय विद्युत अभियंता शैलेश कुमार के नेतृत्व में मीटर जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए दस लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे राजेन्द्र शर्मा पर 27078 विजय शर्मा पर 35279 राकेश कुमार पर 23677 बीरेंद्र शर्मा पर 49515 सत्येंद्र शर्मा पर 49515 शत्रुजय कुमार पर 22731 प्रमोद कुमार पर 49068 अमरजीत कुमार पर 21332 मुन्ना कुमार पर 59350 एवं मनोरंजन कुमार पर 14074 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए घोसी थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News