DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद बिजली चोरी में बारह लोगो पर  की प्राथमिकी दर्ज

जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के मीटर बाईपास कर  चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने बारह लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के काको सिकरिया विशुनपुर इकिल आदि जगहों पर मीटर बाईपास जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए बारह लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे संतोष कुमार पर 333982 सईस्ता प्रवीण 13203 सईस्ता नाज पर 11016 मजहर आलम पर 14494 असलम मंसूरी पर 10707 सुमन कुमारी पर 23066 धर्मेंद्र प्रसाद पर 67446 उपेन्द्र प्रसाद पर 23796 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला कनीय विद्युत अभियंता नवीन कुमार ज्योति प्रकाश पटेल सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News