
जहानाबाद मोटरसाइकिल से गिरने से घायल महिला को तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अरवल जिला के ग्राम मेरुग॑ज निवासी कमलदेव यादव अपनी पत्नी च॑द्रवती देवी को मोटरसाइकिल से पटना से जहानाबाद आ रहा था कि अचानक नदौल के पास अचानक एक बच्ची रोड पार करने लगी, जिसे बचाने के उद्देश्य से अचानक ब्रेक मारने से गाड़ी पर सवार पत्नी गिर पड़ीं। निचे गिरने से शर में चोट लगते ही पत्नी बेहोश हो गई। वही दुर्घटना घटते देख स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तत्काल घायल महिला को सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचेते ही, परिजनों में चित्कार मच गया सभी को रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वही मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु प॑चनामा तैयार किया। घटना की खबर प्राप्त होते ही स्थानीय विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव अस्पताल पहुंच परिजनों को सांत्वना दिया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












