लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले महंगाई का झटका, कंपनी ने अमूल दूध के दामों में की वृद्धि, नई कीमतें आज से ही लागू हुई

देश भर में लोकसभा चुनाव के आने वाले परिणाम की चर्चा जोरो सोरों पर है। इसी बीच देश की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादन करने वाली कंपनी अमूल ने देश भर में उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका देते हुए दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर का इजाफा किया है। अमूल ने बिभिन्न प्रकार के दूध के दाम में बढ़ोतरी की है, उसमें अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर से बढ़कर 66 रुपये/लीटर हो जाएंगे, जबकि अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे.
अमूल दूध पीने वालों के लिए कंपनी ने आज कीमतों में इजाफा कर दिया है। सोमवार 3 जून 2024 की सुबह दूध का पैकेट खरीदने पर अमूल के ग्राहकों को इसकी बढ़ी हुई कीमत दे कर खरीदना होगा। इससे पहले भी अमूल ने अपने दूध के दामों में वृद्ध की थी। अब फुल क्रीम दूध 66 रुपए की जगह 68रुपए प्रति लीटर, भैंस का दूध 70 रुपए की जगह 71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अमूल दही और अन्य उप-उत्पादों के दाम भी बढ़ाए गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें 3 जून से लागू हो गई हैं।

कंपनी के मुताबिक, अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा। जबकि इसके 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे। अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा। जबकि इसके 1 लीटर के लिए 66 रुपए चुकाना होगा। अमूल गाय के दूध की एक लीटर की कीमत बढ़कर 56 रुपये हो गई है। जबकि आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, भैंस का ए 2 दूध अब 71 रुपए प्रति किलो में मिलेगा।इससे पहले गुरुवार को डेयरी फर्म पराग मिल्क फूड्स ने ऑपरेशन और दूध प्रोडक्शन की लागत में वृद्धि के कारण गुरुवार को गाय के दूध के गोवर्धन ब्रांड की कीमत 2 फरवरी से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के साथ गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपये हो गया है।

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












