DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद सोनवां निवासी सुदीप चंद्र का टेली लॉ एप्लीकेशन ‘न्यायासेतु’ बनवाने में रहा अहम योगदान

Jehanabad: Sonwan resident Sudeep Chandra had made remarkable contribution in making the tele law application ‘Nyayasetu’

कानून एवं न्याय मंत्रयालय के टेली लॉ न्यायासेतु एप्लीकेशन के लिए सुदीप चंद्र को कानूनी की जानकारी को जन जन तक पहुचानें एवं विकास में योगदान देने के लिए 1000+ केंद्रीय एवं राज्य अधिनियम पर आधारित एफएकयू बनाया। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा 24 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में हमारा संविधान-हमारा सम्मान अभियान शुरू किया गया एवं अंतिम मील तक कानूनी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और विस्तार करने के लिए उपराष्ट्रपति द्वारा टेली लॉ – न्याय सेतु एप्लीकेशन का शुभारंभ किया गया।

इस योगदान के लिए कानून एवं न्याय मंत्रयालय ने प्रमाणपत्र देकर सराहा। सुदीप चंद्र लॉ कॉलेज देहरादून के उत्तरांचल विश्विद्यालय में पढ़ाई कर रहे है। सुदीप चंद्र जहानाबाद के सोनवा गांव के निवासी हैं और राकेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। भारत सरकार के न्याय मंत्रालय ने प्रमात्र दिया है और इसको उत्तरांचल विश्विद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, प्रो राजेश बहुगुणा, प्रो पूनम रावत, अभिरंजन दीक्षित और पुरी लीगल एड ओर प्रो बोनो की टीम ने शुभकामनाएं दी और इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News