
जहानाबाद लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार एवं अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में लोकतंत्र के प्रहरी के साथ प्रभातफेरी निकाला कर जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं से मिलकर मतदान करने के अपील किया गया।

मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी में पदाधिकारियों एवं मतदाताओं को 01 जून को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पदाधिकारियों, निर्वाचन आइकॉनो अमित कुमार एवं अजीत कुमार तथा लोकतंत्र के प्रहरियों द्वारा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से लोगो लगाया गया। साथ ही बताया गया कि आप सभी मतदाताओं के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर सभी सुविधाएं दी गई है। आप अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें और अपने आसपास के मतदाताओं को ले जाए। उन्होंने बताया कि आप सभी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जहानाबाद जिले के लोकतंत्र के प्रहरियों द्वारा स्पेशल छूट दिया जा रहा है। आप मतदान केन्द्र जाए और मतदान कर आपना सेल्फी ले और ओफर का लाभ उठाएं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












