
रतनी शकूराबाद थाना की पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान में बीते शाम अबैध शराब कारोबारी को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर अबैध रुप से शराब कारोबारी के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते रात्रि छापामारी के क्रम में ज्ञानी बिगहा टोला सुरजदेव नगर में अबैध रुप से महुआ शराब बनाने तथा बेचते हुए 10 लीटर महुआ शराब के साथ पुना बि॑द को गिरफ्तार किया गया।थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि अबैध रुप से शराब कारोबारी पुना बि॑द को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












