
जहानाबाद मखदुमपुर प्रखंड के धराउत ग्राम स्थित अति प्राचीन भगवान नरसिंह के मंदिर में भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार शक्ति एवं पराक्रम के प्रतीक भगवान नरसिंह का पूजा अर्चना के साथ भंडारे का हुआ आयोजन। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जयंत कुमार मिश्रा ने विधिवत रूप से वैदिक तरीके से भगवान का पूजन किया साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम सेवा समिति के सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। साथ ही आसपास के ग्रामीण भी सैंकड़ों की संख्या में पूरे हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागी हुए। जमालपुर निवासी विनायक पाठक जी ने बताया कि राजा चंद्रसेन के द्वारा बावन बिगहा में निर्मित चंद्रपोखर के किनारे अवस्थित इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूर्यदेव पांडेय, भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष मुचकुन्द तिवारी, निशांत मिश्र, रंजित पाठक, कौशलेंद्र उपाध्याय, राजीव पांडेय, कौशलेंद्र पंड्या, रूमा देवी, उत्कर्ष कुमार, प्रतिमा देवी, सिद्धनाथ, सरिता देवी, संगीता देवी, विजय पांडेय जी के अलावा बड़ी संख्या पुरुष एवं श्रद्धालु उपस्थित रहीं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












