
जहानाबाद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ करुणा सागर राष्ट्रीय जनता दल छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए। डॉ सागर को कांग्रेस में आने से बिहार के सभी कांग्रेसियों में काफी उत्साह है। खासकर जहानाबाद जो उनका कर्मभूमि है यहां के कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने उनके कांग्रेस में आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इनके जैसे साफ-सुथरे छवि वाले सुपर कॉप आइपीएस अधिकारी अपने सरकारी सेवा अवधि में कई उपलब्धियां हासिल किया। उन्हें देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए अनगिनत सम्मान मिला साथ ही राष्ट्रपति महोदय से सम्मानित होने का अवसर मिला। सेवानिवृत्ति उपरांत खुलकर जनता सेवा के लिए समर्पित भाव से राजनीति में आ गए और अब लगातार जनमानस के साथ खड़े है जहानाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल शर्मा एबं मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने आदरणीय सोनिया गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ करुणा सागर जैसे उर्जावान व्यक्ति के कांग्रेस में आने से बिहार में पार्टी मजबूत होगी एबं पार्टी कार्यकर्ता का उत्साह बढेगा एबं मनोबल बढ़ेगा क्योकी किसी भी पार्टी का रीढ उनके कार्यकर्ता ही होता हैं । बधाई देने वाले में सभी प्रखंड के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता इत्यादि लोग शामिल थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












