
जहानाबाद रेलवे स्टेशन के समीप गया से पटना जाने के क्रम में एक युवती चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां घायल युवती को रेल थाने की पुलिस के मदद से आनन-फानन में जहानाबाद के सदर अस्पताल में लाया गया जहां जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया गया बताया जाता है कि महिला को काफी चोट आई है और रेलवे पुलिस की मदद के द्वारा ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है घायल युवती को चोट आने के कारण बेहोशी की हालत में है। जिसके कारण कुछ भी बताने में वह असमर्थ है इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कहां की रहने बाली है और कौन है। पर फिलहाल उसका इलाज जहानाबाद के सदर अस्पताल में जारी है स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












