
खेल मंत्रालय के पिछले दिनों भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड करने के बाद भी पहलवानों में नाराजगी बरकरार है। बजरंग पूनिया के बाद शनिवार शाम को रेसलर विनेश फोगाट ने अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न अवॉर्ड लौटा दिया है। शनिवार को वह कर्तव्य पथ पर अवॉर्ड को जमीन पर रखकर वह वापस लौट गईं।
विनेश फोगाट अवॉर्ड लौटाने वह पीएम ऑफिस जा रहीं थी, इससे पहले पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद विनेश फोगाट ने अवॉर्ड को कर्तव्य पथ पर जमीन पर रख दिया। विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री मोदी को भावुक चिट्ठी लिखी थी। फोगाट ने इसमें सवाल किया कि क्या महिला पहलवान सिर्फ सरकारी विज्ञापनों में दिखाए जाने के लिए हैं। जब पहलवानों ने मेडल जीता तो उन्हें देश का गौरव बताया गया। जब महिला पहलवानों ने अपनी गरिमा के लिए आवाज उठाई तो उन्हें धोखेबाज बताया गया। उन्होंने चिट्ठी में प्रधानमंत्री से पूछा- आप ही बताइए क्या हम सही में धोखेबाज हैं। बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट के अवॉर्ड लौटाने का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है।
पूनिया ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए, देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि कई महिला पहलवानों ने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित देश के कई पहलवानों ने बृज भूषण के खिलाफ महीनों तक विरोध प्रदर्शन किया था।
#BreakingNews: Wrestler Vinesh Phogat returns Major Dhyan Chand Khel Ratna and Arjun awards.#ArjunAward #KhelRatna #VineshPhogat @Phogat_Vinesh @BajrangPunia pic.twitter.com/UKobr69Fkh
— DW Samachar (@dwsamachar) December 26, 2023
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि फिर से बृजभूषण जैसा ही चुना गया है तो क्या करें? इसके बाद बजरंग ने पद्म श्री लौटाया और अब विनेश ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्म श्री लौटाने की बात कह चुके हैं।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












