
जहानाबाद जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में आज शनिवार को बिना चालान के अबैध रुप में ओवरलोड बालू गिट्टी लदा ट्रक को पुलिस ने जप्त किया है। इस बात की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सघन वाहन चेकिंग अभियान जिले में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सीमा पर पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना है।आज सुबर वाहन चेकिंग के क्रम में नगर थाना के अध्यक्ष द्वारा 30 ट्रक एवं कड़ौना थाना अध्यक्ष द्वारा 04 अबैध रुप से बालु एवं गिट्टी लदा ट्रक को पुलिस ने जप्त किया गया है। वही उन्होंने बताया जिला खनन पदाधिकारी के जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज कर चालक को न्यायालय भेजा जा रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












