मंगल, मार्च 31, 2026

दुखद घटना: दिल्ली में आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से एक छात्र दो छात्राओं की डूबने से मौत, मृतकों की हुई पहचान

3 students died due to water filling in the basement of Rau's IAS coaching center in Delhi, Students Protests
3 students died due to water filling in the basement of Rau's IAS coaching center in Delhi, Students Protests
3 students died due to water filling in the basement of Rau’s IAS coaching center in Delhi, Students Protests

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश होने से कई जगह जलभराव की स्थित है। शनिवार शाम को राजधानी दिल्ली में एक दुखद हादसा हुआ। अचानक पानी आने से तीन छात्रों की मौत हो गई। ओल्ड राजेंद्र नगर के राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। बेसमेंट की लाइब्रेरी के अंदर 2 छात्रा और एक छात्र अंदर फंस गए थे। दोनों छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरफ ने शव बरामद किए हैं। लापता छात्र की तलाश जारी है। ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना से आक्रोशित छात्रों के एक समूह ने उस जगह के बाहर एमसीडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राव आईएएस कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने बताया कि 7 बजे के करीब लाइब्रेरी बंद होती है। इस दौरान हम लोग करीब 35 बच्चे मौजूद थे। हम लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा गया। इसी दौरान सभी छात्र बेसमेंट से ऊपर निकल रहे थे, लेकिन पानी इतनी तेज आया कि कुछ छात्र फंस गए और 2-3 मिनट के अंदर पूरा बेसमेंट भर गया।

बारिश का पानी इतना गंदा था कि नीचे कुछ भी दिख नहीं रहा था।हादसे में जान गंवाने वाला एक छात्र नेविन डॉल्विन के रूप में हुई है। वह केरल का रहने वाला है। नेविन जेएनयू से पीएचडी कर रहा था। वहीं, मरने वाली दो अन्य छात्राएं 25 वर्षीय तान्या सोनी और 25 वर्षीय श्रेया यादव हैं। दिल्ली पुलिस ने एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। पानी को लगातार बाहर निकाला जा रहा है। फंसे हुए कुछ छात्रों को बचा लिया गया है और उनमें से 3 को अस्पताल भेज दिया गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा । पुलिस ने बताया कि 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नयी दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि स्थानीय विधायक ने नालियों की सफाई के लिए स्थानीय लोगों की ओर से बार-बार की गई अपील को नजरअंदाज कर दिया। सचदेवा ने कहा कि इस हादसे के लिए दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। जल बोर्ड की मंत्री आतिशी और स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक को जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए। अंग्रेजी माध्यम से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले लगभग दो लाख से अधिक स्टूडेंट्स ओल्ड राजेन्द्र नगर, पटेल नगर और करोल बाग इलाके में रहते हैं। ये तीनों ही यहां रेजिडेंशल इलाके हैं। हाल ही में नॉर्थ कैंपस एरिया में बारिश के बाद करंट लगने से एक स्टूडेंट की मौत और फिर शनिवार को यहां के कोचिंग सेंटर में पानी भरने की घटना के बाद 3 स्टूडेंट्स की मौत से यहां पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स दहशत में हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading