Sat, May 4, 2024

DW Samachar logo
Search
Close this search box.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में दाखिल, राज्य में कांग्रेस के साथ इस यात्रा में जदयू साथ नहीं होगी

Congress yatra in Bihar today after Nitish Kumar’s U-turn
Congress yatra in Bihar today after Nitish Kumar’s U-turn
Congress yatra in Bihar today after Nitish Kumar’s U-turn

कांग्रेस और राहुल गांधी ने कभी सोचा भी नहीं होगा जब उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में पहुंचेगी उस समय जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके साथ नहीं होंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार के किशनगंज पहुंच चुकी है। राहुल की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से होते हुए बिहार पहुंची है। राहुल ऐसे समय पर बिहार में अपनी यात्रा लेकर आए हैं, जब नीतीश कुमार की जेडीयू ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है। राहुल गांधी आज किशनगंज में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी अपनी इस रैली के जरिए बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का प्रचार भी करना चाहते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई है, जो अब अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल से होते हुए यहां पहुंची है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया है कि राहुल गांधी किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद वह मंगलवार को पूर्णिया और बुधवार को कटिहार में एक बड़ी रैली करेंगे। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राहुल गुरुवार को अररिया जिले के रास्ते बंगाल पहुंचेंगे। कुछ दिन बाद झारखंड के रास्ते एक बार फिर से राहुल की न्याय यात्रा बिहार में लौटेगी। बता दें कि इस यात्रा के दौरान राहुल किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सासाराम जैसी चार सीटों को कवर करेंगे। वहीं बिहार के बाद उनकी यात्रा आगे झारखंड से होते हुए गुजरेगी। झारखंड की ज्यादातर सीटें बिहार की सीमावर्ती है जिसकी वजह इस यात्रा का इस पर खास प्रभाव नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading