सोम, अप्रैल 6, 2026

आसमान में सफर:103 साल पहले राइट ब्रदर्स ने दुनिया को दिया हवाई तोहफा, दोनों ने पहली बार विमान से भरी थी उड़ान

1903-The First Flight – Wright Brothers
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आज हम बात करेंगे आसमान पर उड़ते एक से एक हाईटेक विमानों की। देश-दुनिया भर में आसमानों में फर्राटा भरते हवाई जहाजों को देखा जा सकता है। आज विमान के क्षेत्र में ऐतिहासिक तारीख है। 119 साल पहले 17 दिसंबर 1903 को राइट ब्रदर्स ने दुनिया में पहली बार विमान उड़ाया था। यह उस दौर की सबसे बड़ी घटनाओं में एक था। राइट ब्रदर्स ने जमीन से 120 फीट ऊपर 12 सेकंड की उड़ान भरने में कामयाबी हासिल की थी। दोनों भाई विल्बर और ऑरविल राइट ने पहली बार किसी विमान को उड़ाया था। इस विमान का नाम दोनों भाइयों के नाम पर राइट फ्लायर रखा गया। समूची मानव सभ्यता के लिए ये किसी कारनामे से कम नहीं था। आसमान में उड़ने का इंसान का सपना हकीकत में बदल चुका था। इन्‍होंने ही दुनिया को विमानन युग आने की राह दिखाई थी। आज उनके ही आधार पर बनाए गए विमानों की बदौलत इंसान न सिर्फ दुनिया के किसी भी कोने में जाने में सक्षम है। आपको बता दें कि दुनिया को विमानों के बारे में पहली बार बताने वाले राइट ब्रदर्स कभी कॉलेज तक नहीं गए थे। इसके बाद भी उन्‍होंने वो सब कर दिखाया जो दूसरे नहीं कर सके। इसकी वजह थी कि उन्‍हें मशीनों से काफी लगाव था। जब ये दोनों भाई छोटे थे तब उनके पिता ने एक खिलौना लाकर उन्‍हें दिया था, जो काफी कुछ आज के हेलीकॉप्‍टर जैसा ही था। दोनों भाइयों ने अपना विमान उड़ाने से पहले इस खिलौने को हवा में उड़ाने का प्रयत्‍न किया था। मशीनों में दिलचस्‍पी और इनकी जानकारी की बदौलत वो ऐसा करने में सफल हो सके थे।

1903-The First Flight – Wright Brothers

ये दोनों भाई साइकिल, मोटर और प्रिंटिंग प्रेस पर काफी समय बिताते थे। इन दोनों ने मिलकर वर्ष 1900-1903 के बीच हवा में उड़ सकने वाले कुछ मॉडल्‍स पर काम किया था, लेकिन इनमें इन्‍हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई थी। इस काम में उनकी मदद एक साइकिल मैकेनिक ने की। इस मैकेनिक चार्ली की बदौलत वो एक ऐसा इंजन बनाने में सफल रहे थे जो वजन में केवल 200 पौंड का था लेकिन ये इंजन को 12 हॉर्स पावर की ताकत देता था। इंजन पर सफलता हासिल करने के बाद उनके सामने विमान में लगने वाले प्रोपेलर की समस्‍या आई। पानी में चलने वाले यान में लगने वाले प्रोपेलर इसके लिए सही नहीं थे। इसके बाद उन्‍होंने ग्लाइडर ‘किटी हॉक’ में ये इंजन और प्रोपेलर लगाकर विमान तैयार किया। इस विमान के साथ उन्‍होंने पहली उड़ान भरी। हर साल 17 दिसंबर को राइट ब्रदर्स का बहुत ही सम्मान के साथ नाम लिया जाता है। ‌ आज इन्हीं दोनों भाइयों की बदौलत आसमान पर एक से एक विमान दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News