
जहानाबाद :- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 137वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मलहचक जहानाबाद में किया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा परिसर की साफ सफाई भी की गई। साथ ही साथ पूर्व में लगाये गये पौधों की निराई- गुड़ाई एवं सिंचाई भी की गई।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण से पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। इस प्रदूषण को रोकने का सबसे सरल उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है।
कहा कि वृक्षारोपण समय की मांग है,युग धर्म है।समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है कि कम से कम प्रत्येक वर्ष दस पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें और पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। पौधरोपण का कार्यक्रम गायत्री परिवार के द्वारा प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क चलाया जाता है। अभी तक जिले में लगभग 25000 से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को अनवरत चलता रहेगा जब तक की पर्यावरण संतुलित ना हो जाय।
पौधरोपण के पश्चात मकर संक्रांति के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा चूड़ा दही के सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के रंगेश कुमार,बचन देव कुमार,कौशल कुमार,शंकर कुमार,ब्रजकिशोर सिन्हा,संजय शर्मा,नीतीश कुमार, अजीत कुमार,विनोद कुमार, एवं सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












