
दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार की शाम पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 11 लोगों की झुलसने से मौत हो गई है। दिल्ली का अलीपुर घनी आबादी वाला इलाका है। इसी भीड़ भरे इलाके में पेंट फैक्ट्री चल रही थी। गुरुवार शाम यहां आग भड़क गई और केमिकल के कारण आग बढ़ती और फैलती चली गई। रात करीब 9 बजे आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मृतकों को पहचान पाना मुश्किल है। उनके शरीर पूरी तरह जल चुके हैं मृतक फैक्ट्री के ही लेबर बताए जा रहे हैं।
जिस वक्त आग लगी उस समय वे आग को बुझाने में लगे थे। इसी दौरान पेंट बनाने वाले केमिकल का ड्रम विस्फोट कर गया। फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना में बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। फैक्ट्री के भीतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि शाम 5.25 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसमें दमकल की 22 गाड़ियों को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक कारखाने में विस्फोट के बाद आग लगी।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












