
जहानाबाद सीबीएसई बोर्ड 12वीं एवं 10वीं में डीएवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं विज्ञान संकाय में निशा प्रिया ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। आशीष कुमार ने 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व अमर्त्य शंकर ने 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में अनिशा कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम, हर्षित राज ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, अनिकेत प्रियदर्शी 86.8% अंको के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 94 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की।सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शुभ्रांशु ने 96.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनीश राज एवं रिया रानी ने 96.2 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा,रौनक़ राज ने 96 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का मान बढ़ाया । वहीं 281 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त किये हैं। 12वीं साइंस में क्यूपीआई 72.29, कॉमर्स में 77.46 तथा 10वीं में 74.96 रहा। डीएवी बिहार प्रक्षेत्र एच के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री रामाशीष रॉय ने डीएवी के विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों को बधाई देते हुये कहा है कि डीएवी विद्यालय अपने उत्कृष्ट शिक्षण के लिये जाना जाता है। सभी बेहतर से बेहतरीन के लिये सतत प्रयासरत रहें एवं अपना सौ प्रतिशत दें। विद्यालय के प्राचार्य डॉ० के० के० पांडेय ने शत प्रतिशत सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के सफल मार्गदर्शन के साथ साथ अभिभावकों को भी जाता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












