मंगल, अप्रैल 7, 2026

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुस्तफाबाद अग्निकांड में केजरीवाल सरकार से मृतक परिवार को एक करोड़ और घायलों को 10-10 लाख देने की मांग की

वीडियोकॉन टॉवर के पास साइकिल मार्किट में लगी आग से करोड़ों का नुकसान, कुंभकर्णी नींद से कब जागेगी सरकार- आदेश गुप्ता

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुस्तफाबाद में लगी आग में जान गवाने वाले इंद्रजीत पांडेय और घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट नीतियों का शिकार दिल्ली की मासूम जनता हो रही है। जिस तरह से आए दिन फैक्ट्री, होटल, दुकानों और झुग्गियों में आग लग रही है, उसकी एकलौती जिम्मेदार केजरीवाल सरकार है। आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि मुस्तफाबाद में लगी आग में जान गवाने वाले के परिवारवालों को एक करोड़ रुपये और घायलों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।

आदेश गुप्ता ने कहा कि साल 2014 से लेकर अब तक कई आग्निकांड को दिल्लीवाले अपनी आंखों से देख चुके हैं और सैकड़ों मासूम और निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। यही नहीं आज झंडेवालान वीडियोकॉन टावर के पास साइकिल मार्केट में भी आग लग गई जिसमें दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गई और करोड़ो रुपये का नुकसान हो गया है। आखिर केजरीवाल सरकार हाथ पर हाथ धरे किस बात का इंतजार कर रही है। लगातार दिल्ली में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं और केजरीवाल सिर्फ कोरी बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। सोई हुई केजरीवाल सरकार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। वह अपनी कुंभकर्णी नींद से कब जागेगी।


आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पिछले एक हफ्तों के अंदर 28 मासूम लोगों की जान चली गई। जिसके लेकिन उससे अरविंद केजरीवाल को कोई फर्क नहीं पड़ता। फायर एनओसी देने में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बेहिसाब भ्रष्टाचार किया है और उस भ्रष्टाचार के शिकार आए दिन दिल्ली की मासूम जनता हो रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पुरानी आदत है कि जब-जब दिल्ली में कोई हादसा होता है, वे या तो पार्टी कर रहे होते हैं या लाइव आकर घड़ियाली आंसू बहाने लगते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News