JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भाजपा हर घर तिरंगा थीम पर स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने की कोशिश कर रही है तो दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने हर हाथ तिंरगा थीम के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आजादी की 75वीं वर्षगांठ दिल्ली सरकार ने ‘हर हाथ तिरंगा’ समारोह का आयोजन किया गया। लोगों के खचाखच भीड़ से भरे इस कार्यक्रम में देशभक्ति की गाथाएं सुनने को मिली। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को तिरंगामय होने की बात कही।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने 130 करोड़ देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मिलकर प्रण लें कि भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 75 साल पहले जब भारत इकट्ठा हुआ तो अंग्रेजों को देश से बाहर फेंक दिया। एक बार फिर इकट्ठे हो जाएं तो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।
आज़ाद होना एक बात है, और उसे बरक़रार रखकर आगे बढ़ना एक और बात है
— AAP (@AamAadmiParty) August 15, 2022
आज़ादी के 75 साल के उपलक्ष्य में ये सोचना है कि हमारे बाद आज़ाद हुए देश जैसे Singapore, हमसे आगे कैसे निकल गए?
भारत में कोई कमी नहीं, भारतवासियों में कोई कमी नहीं!
— CM @ArvindKejriwal #स्वतंत्रतादिवस pic.twitter.com/6CkkRg9D5B
अपने बयान में सीएम केजरीवाल ने सफाई की भी बात कही और सभी से आवाहन किया कि अपनी तरफ से देश को गंदा नहीं करेंगे और राह चलते समय कूड़ा सड़क पर नहीं फेंकेंगे। नंबर वन देश बनाने के छोटी सी शुरुआत करनी होगी। अगर आप कुछ खा रहे हैं और उसका रैपर आपको फेंकना है तो जब तक कूड़ेदान आपको दिखाई न दें तब तक आप उसे अपनी जेब में ही रखे। इसके साथ ही आज के समारोह में सीएम ने कई महानुभाव को उनके कार्यो के लिए पुरस्कृत करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर को याद किया और कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया। शहीद भगत सिंह से हमें सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से परिवारवाद और दोस्तवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की आजादी के बाद कई देश बाद में आजाद हुए और आगे निकल गए हमने काफी तरक्की और प्रगति की, लेकिन इन 75 सालों में हम उन देशों से पिछड़ क्यों गए। भारत से 15 साल बाद सिंगापुर आजाद हुआ पर आज हमसे आगे है। जापान दूसरे विश्व युद्ध में बर्बाद हो गया था। लेकिन हमसे आगे निकल गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












