रवि, अप्रैल 12, 2026

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी एनसीपी अजीत गुट में शामिल, कुछ देर बाद पार्टी ने उन्हें बांद्रा वेस्ट से बनाया प्रत्याशी

Zeeshan Siddique, Baba Siddique’s son, joins Ajit Pawar’s NCP; to contest from Bandra East

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अजीत पवार की एनसीपी में शामिल हो गए हैं। मुंबई में शुक्रवार सुबह एनसीपी-अजित गुट ऑफिस में जीशान ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ली। इसके कुछ देर बाद ही एनसीपी अजीत पवार ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें जीशान सिद्दीकी का भी नाम है। एनसीपी ने जीशान को बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार बनाया है। जीशान 2019 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। जीशान को कांग्रेस ने बाहर कर दिया था क्योंकि इनके पिता बाबा सिद्दीकी अजीत पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे। मगर जीशान पार्टी का विधायक होने थे पार्टी में रुके रहे।

Zeeshan Siddique, Baba Siddique’s son, joins Ajit Pawar’s NCP; to contest from Bandra East

एनसीपी जॉइन करने के बाद जीशान ने कहा, ‘यह मेरे और परिवार के भावुक पल है। मैं बांद्रा पूर्व से नामांकन भरूंगा। विश्वास है कि मुझे लोगों का प्यार और भरोसा मिलेगा। मैं बांद्रा पूर्व से दोबारा जीतूंगा। शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस की फितरत में धोखा है। एनसीपी में शामिल होने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कहा, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक दिन है। मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे का इन कठिन समय में मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रगुजार हूं। मुझे बांद्रा ईस्ट से नामांकन मिला है, मुझे यकीन है कि सभी लोगों के प्यार और समर्थन से मैं इस साल फिर से बांद्रा ईस्ट जरूर जीतूंगा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में दागी नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया गया है। एनसीपी ने सना को महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर से उतारा है। जबकि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट दिया गया है। दूसरी लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। एनसीपी ने बीजेपी छोड़कर आए 3 नेताओं और एक पूर्व कांग्रेसी नेता को टिकट दिया है। इससे पहले एनसीपी ने 2 दिन पहले बुधवार को 38 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजीत पवार पुणे जिले की बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में मंत्रियों समेत उन 26 विधायकों को भी उम्मीदवार बनाया गया है जो सत्तारूढ़ खेमे में शामिल होने के समय अजीत के साथ बने हुए थे। एनसीपी ने अमरावती से मौजूदा विधायक सुलभा खोडके और इगतपुरी से हीरामन खोसकर को खड़ा किया है। ये दोनों हाल ही में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत माणिकराव गावित के बेटे भरत गावित को नवापुर विधानसभा से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News