सोम, अप्रैल 13, 2026

यूपी में योगी सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, कई जिलों के डीएम भी बदले गए, देखें शासनादेश

Yogi Adityanath government shuffles 10 IAS officers

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर 10 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। तबादले में च‍ित्रकूट बाराबंकी झांसी फतेहपुर सुलतानपुर बरेली को नया ज‍िलाध‍िकारी म‍िला है। वहीं एम देवराज को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सच‍िव व्‍यवसायिक श‍िक्षा एवं कौशल व‍िकास व‍िभाग का भी पदभार म‍िला है। सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक महाराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मथुरा के नगर आयुक्त आईएएस अनुनय झा को महाराजगंज का जिलाधिकारी पद सौंपा गया है। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एम के एस सुन्दरम को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का पद सौंपा गया है।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत,100 से अधिक घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत,100 से अधिक घायल

यह भी पढ़ेCauvery Water Dispute: तमिलनाडु को कावेरी का पानी दिए जाने के विरोध में भड़के तमाम संगठनों ने कर्नाटक को किया बंद, 140 वर्षों से चला रहा दोनों राज्यों के बीच विवाद

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News