बुध, फ़रवरी 25, 2026

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार की मौत और 50 से ज्यादा घायल

Yamuna Expressway Accident 4 Dead, Over 50 Injured

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में भीषण सड़क हादसा हुआ। 7 बसों और 3 कारों की टक्कर में 4 की मौत, 50 से अधिक घायल।

Yamuna Expressway Accident: 4 Dead, Over 50 Injured

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज मंगलवार तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां आज सुबह घने कोहरे के कारण सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। जिसके बाद वाहनों में आग लग गई। इस घटना में अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चार लोगो के मरने की खबर है। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। वहीं इस घटना की सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और 11 फायरबिग्रेड व 14 एम्बूलैंस बचाव कार्य में जुटी हैं। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौजूद हैं।
काफी कोशिशों के बाद दमकल कर्मियों द्वारा यहां आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

इस हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं इस हादसे पर एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।

मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया एलान

मुख्यमंत्री ने मथुरा सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

Yamuna Expressway Accident, Mathura Road Accident, Delhi Agra Expressway News, Yamuna Expressway Fire Accident, Uttar Pradesh Road Accident

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading