
वैसे तो पर्यटन आम तौर पर घूमने वाले सैलानियों के लिए तो मौज और मस्ती के लिए होता है लेकिन इससे जुड़े कई लोगों को पर्यटन से रोजगार भी प्राप्त होते हैं। पर्यटन का मतलब सिर्फ घूमना ही नहीं होता बल्कि इस से एक दूसरे की संस्कृति को समझना, एक दूसरे की सभ्यता को जानना भी होता है।
आज के दिन यानी 27 सितंबर को पूरा विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाता है इसकी शुरुआत 1970 में विश्व पर्यटन संस्था के द्वारा की गई थी और सन् 1980 में 27 सितंबर को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया।
हर साल पर्यटन दिवस की एक अलग थीम होती है और इस बार की पर्यटन की थीम “पर्यटन और ग्रामीण विकास” है। इससे ग्रामीण इलाकों को युवाओं और लोगों को रोजगार प्रदान करना है।भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां पर्यटक के लिए सैलानी सालों आते रहते हैं जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, गोवा, मुंबई, केरल इन राज्यों में आप घूमने का लुफ्त कभी भी उठा सकते हैं।
In Pics Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)
In Pics Uttarakhand (उत्तराखंड)
In Pics Rajasthan
In Pics Mumbai (मुंबई)
In Pics Kerala (केरल)
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !























































