
विदेश जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। अब भारत के लोग बिना वीजा के 62 देश में फ्री में एंट्री कर सकेंगे। पहले यह संख्या 57 थी। हालांकि भारत का पासपोर्ट रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है। पिछले साल की तरह इस बार भी भारतीय पासपोर्ट 80वें स्थान पर बना हुआ है। गुरुवार को हेनले एंड पार्टनर्स ने साल 2024 के लिए सभी देशों की पासपोर्ट रैंकिंग जारी की।हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की लिस्ट के अनुसार, यूरोपीय देश- फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और एशिया के जापान और सिंगापुर नंबर एक पर हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, इन देशों के पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली होते हैं। जो दुनिया भर में यात्रा करने के लिए काफी हैं। इन पासपोर्ट के लिए यात्री 194 देशों में वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर दक्षिण कोरिया, स्वीडन और फिनलैंड का आता है। यहां के नागरिकों को कुल 193 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। वहीं तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड शामिल हैं। यहां के लोग पासपोर्ट पर 192 देशों की यात्रा बिना वीजा लिए कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, इस लिस्ट में अफगानिस्तान 104वें नंबर पर सबसे नीचे है। अफगानिस्तान के नागरिकों को अब 28 देशों में बिना वीजा के एंट्री मिल सकती है। वहीं, अगर पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान 101वें नंबर पर है और पाकिस्तानियों को महज 34 देशों में बिना वीजा के प्रवेश मिलेगी। बता दें कि हेनली पासपोर्ट वीजा इंडेक्स साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में रैंकिंग जारी करता है। इसकी वेबसाइट के मुताबिक, पूरे साल रियल टाइम डेटा अपडेट किया जाता है। वीजा पॉलिसी में हुए बदलावों को भी ध्यान में रखा जाता है। यह भी देखा जाता है कि किसी देश का पासपोर्ट होल्डर कितने देशों में पहले से वीजा लिए बिना यात्रा कर सकता है। अगर आप भी भारत के बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं और वहां के बेहतरीन जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारतीय नागरिक अब इन 62 देशों में बिना वीजा के जा सकेंगे–
अंगोला
बारबाडोस
भूटान
बोलीविया
ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स
बुस्र्न्दी
कंबोडिया
केप वर्डे द्वीप समूह
कोमोरो द्वीप
कुक द्वीपसमूह
ज़िबूटी
डोमिनिका
अल साल्वाडोर
इथियोपिया
फ़िजी
गैबॉन
ग्रेनेडा
गिनी-बिसाऊ
हैती
इंडोनेशिया
ईरान
जमैका
जॉर्डन
कजाखस्तान
केन्या
किरिबाती
लाओस
मकाओ (एसएआर चीन)
मेडागास्कर
मलेशिया
मालदीव
मार्शल द्वीप समूह
मॉरिटानिया
मॉरीशस
माइक्रोनेशिया
मोंटेसेराट
मोज़ाम्बिक
म्यांमार
नेपाल
नियू
ओमान
पलाऊ द्वीप समूह
कतर
रवांडा
समोआ
सेनेगल
सेशल्स
सेरा लिओन
सोमालिया
श्रीलंका
संत किट्ट्स और नेविस
सेंट लूसिया
सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
तंजानिया
थाईलैंड
तिमोर-लेस्ते
चल देना
त्रिनिदाद और टोबैगो
ट्यूनीशिया
तुवालू
वानुअतु
ज़िम्बाब्वे
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












