सोम, अप्रैल 6, 2026

ICC World CUP 2023 | IND vs AUS Live Updates: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शानदार आगाज, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी शिकस्त

World CUP 2023 | IND vs AUS Live Updates:

क्रिकेट के वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराकर पहले जीत हासिल की। चेन्नई में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में रविवार होने की वजह से पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन बनाए। जीत के लिए 200 रन बनाने मैदान में उतरी भारतीय टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 2 रन के स्कोर पर ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवाए।

तीनों बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर 0 रन पर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। यह हेजलवुड का दूसरा विकेट है। उन्होंने रोहित शर्मा (0 रन) को भी आउट किया। इससे पहले, ईशान किशन 0 रन पर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने चौथी गेंद पर फर्स्ट स्लिप में कैच कराया। 3 विकेट जल्दी गंवाने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय पारी संभाली ।

विराट कोहली और केएल राहुल ने 150 रन की पार्टनरशिप की। इसी के बाद भारतीय टीम ने 167 रनों पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली 116 गेंदों पर 85 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें अपना शिकार बनाया। विराट कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या खेलने आए। केएल राहुल ने छक्का लगाकर भारत को शानदार जीत दिलाई। ‌ 97 रन बनाकर रखैल राहुल नॉट आउट रहे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप में पहला मैच  जीतने के बाद देश में जश्न का माहौल है। 

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 199 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से तीन स्पिनर्स रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और आर. अश्विन ने मिलकर छह विकेट लिए. जडेजा को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले। वहीं जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को दो-दो सफलता हासिल हुई। हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। सिराज ने स्टार्क को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 46 और डेविड वॉर्नर ने 41 रन बनाए। वहीं मिचेल स्टार्क ने 28 और लाबुशेन ने 27 रन बनाए।

विश्व कप के पहले मैच में आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 200 रन का स्कोर पूरा करने नहीं दिया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट कर दिया है। रविवार को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर 6 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।ऑस्ट्रेलिया टीम से ओपनर डेविड वॉर्नर ने 41 रन और स्टीव स्मिथ ने 46 रन बनाए। भारतीय टीम से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। जबकि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया है।

ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवाँ झटका,  कैमरून ग्रीन 20 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए, अश्विन ने लिया अपना पहला विकेट
भारत को मिली छठवीं सफलता, कुलदीप यादव ने मैक्सवेल को किया क्लीन बोल्ड

21-30 ओवरों की मुख्य बातें

  • -कुलदीप कुछ भी नहीं दे रहा
  • -जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में लय हासिल कर ली
  • सिराज वापस आते हैं और एक शांत ओवर फेंकते हैं
  • 1 और 2 सेकण्ड में रन आ रहे हैं, स्कोरिंग दर 4 से थोड़ा अधिक है
  • स्मिथ (46) को जड़ेजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया गया
  • ईशान ने चौका लगाने से इनकार करने के लिए अच्छा कदम उठाया
  • आखिरी बाउंड्री 19.3 को आई
    -जडेजा का दूसरा विकेट और लाबुशैन ने रिव्यू बर्बाद किया
  • कैरी के शून्य पर आउट होते ही जड़ेजा की ओर से डबल स्ट्राइक
ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, एलेक्स कैरी (0) रन बनाकर आउट, रविंद्र जडेजा ने लगातार दो ओवरों में तीन सफलता अपने नाम की।
ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा, लघुसेन 27 राण बनाकर आउट, रविंद्र जडेजा ने लगातार दो ओवरों में दो सफलता अपने नाम की।
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ को रविंद्र जडेजा ने किया क्लीन बोल्ड, ड्रिंक्स ब्रेक के बाद पहली गेंद पर स्मिथ 46 रन बनाकर हुए आउट, ऑस्ट्रेलिया 112/3 (27.1)
ऑस्ट्रेलिया: 24 ओवर के बाद 98-2
ऑस्ट्रेलिया: 23 ओवर के बाद 93-2

11-20 ओवरों की मुख्य बातें

  • स्मिथ ने हार्दिक के दूसरे ओवर में दो चौके लगाए
  • वार्नर और स्मिथ के बीच 50 रन की साझेदारी हुई
  • वार्नर के लिए लगातार ओवरों में बाउंड्री (14 और 15)।
  • ड्रिंक्स ब्रेक के ठीक बाद अश्विन का टाइट ओवर
    -कुलदीप ने साझेदारी तोड़ी, वॉर्नर 41 रन पर आउट
  • अश्विन ने स्मिथ को कैरम बॉल के पीच से हराया
    -जडेजा के पहले ओवर से बने 8 रन
Australia: 85/2 (20)
ऑस्ट्रेलिया के दूसरा विकेट गिरा, ऑस्ट्रेलिया 74-2 (17 ओवर), डेविड वार्नर 41 रन बनाकर आउट, कुलदीप यादव ने दिलाई सफलता
ऑस्ट्रेलिया की पहल झटका, मिचेल मार्श शून्य पर आउट, जसप्रीत बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में दिलाई सफलता

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की अब तक कि अपडेट:

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चेन्नई के चेपक में
  • ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला
  • चेन्नई में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा मैच
  • शुभमन गिल आज मैच नहीं खेलेंगे
  • गिल की जगह आज ओपनिंग कर सकते हैं ईशान किशन

दोनों टीमों की प्लेइंग11:

India Playing XI, Courtesy:BCCI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा

ICC World CUP 2023 | IND vs AUS Live Updates: Australia Won the toss and decided to bat first in Chennai

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर बॉलबाजी का किया फैसला, शुभमन गिल की जगह ईशान किशन बतौर ओपनर खेलेंगे
शुभमन गिल भारत के पहले वर्ल्‍ड कप मैच से बाहर, टीम इंडिया के साथ नहीं गए स्‍टेडियम

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News