
हरियाणा चुनाव का आगाज हो चुका है। सभी राजनैतिक दल इसके तैयारियों में जोरो शोरो से लगी हुई हैं। इसी बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। ये मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक, बजरंग पुनिया को विधानसभा का टिकट मिल सकता है। इसके अलावा चर्चा है कि विनेश फोगाट भी हरियाणा चुनाव में उतर सकती हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश को दादरी विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। इन चर्चाओं के बीच वह राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi से विनेश फोगाट जी और बजरंग पुनिया जी ने मुलाकात की। pic.twitter.com/UK7HW6kLEL
— Congress (@INCIndia) September 4, 2024
बजंरग पुनिया को कांग्रेस का ‘ऑफर’
सूत्रों के मुताबिक, बजरंग पूनिया ने कांग्रेस से बादली सीट की मांग की थी, लेकिन वहां पहले से कांग्रेस के सीटिंग विधायक होने की वजह से बजरंग को बहादुरगढ़ और भिवानी का विकल्प दिया गया है। बादली सीट से कुलदीप वत्स कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। ब्राम्हण आबादी वाले इस इलाके में कांग्रेस किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है इसलिए ब्राम्हण नेता कुलदीप वत्स को दोबारा टिकट दिया गया है। इसके साथ ही बजरंग से कहा गया है कि वह प्रदेश के किसी भी जाट बाहुल्य इलाके से चुनाव लड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












