
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे इंटरनेशनल मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर सब कुछ बेहतर है लेकिन सिर्फ डर इस बात का है कि कही इस मैच में बारिश खलनायक न बन जाये। हालांकि डीडीसीए ने इस मैच की तैयारी और इसके होने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।
देश की राजधानी में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हुई है और ऐसे में इस मैच पर भी बारिश का खतरा बना हुआ है। दिल्ली में बारिश रुक-रुक हो रही है, लेकिन क्या इसका असर आज के मैच पर पड़ेगा? इस सवाल का पहला जवाब मिल गया है जब मैच मे टॉस दोपहर 1 बजे होने की बजाय 1 बजकर 45 मिनट से शुरू होने की बात कही गई। अभी भी दिल्ली में बारिश की आशंका बनी हुई है, लेकिन दिन ढलने तक मौसम कुछ साफ होने के आसार नजर आ रहे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो जाता है।
अभी जो पिच रिपोर्ट बता रही है उसके अनुसार, आउट फील्ड अभी भी गीला है। कारण है पिछले 2 से 3 दिनों से लगातार राजधानी में बारिश का होना। और डर यह भी है कि अगर थोड़ी बहुत भी बारिश होती है तो मैच के परिणाम आने पर भी सवाल उठ सकते हैं। कारण है कि पानी पहले ही इतना हो चुका है कि अब और हुआ तो सूखने की संभावना काफी हो जाएगी। आज अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












