
Who Will Be Delhi’s New Chief Minister? Speculations Rise Over These Names
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब राजधानी के सिंहासन के लिए दौड़ शुरू हो गई है। दिल्ली के नए सीएम को लेकर समर्थकों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अंतिम फैसला भाजपा आलाकमान का हीं रहेगा। अब तक अलग अलग फैक्टर के हिसाब से भाजपा में सीएम पद के कई दावेदार हैं। लेकिन कोई भी खुलकर अपनी दावेदारी नहीं पेश कर रहा है। स्थिति देखकर अब ये लग रही है कि सीएम का चेहरा तय होने में अभी कुछ समय लग सकता है। इस लिस्ट में परवेश वर्मा की दावेदारी सबसे पुख्ता मानी जा रही है। हालांकि, 2 ऐसे नाम भी दावेदारों में हैं, जो विधायक भी नहीं हैं।
प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे
मालूम हो कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई सीएम पद का चेहरा तय नहीं किया था और दिल्ली का चुनाव पीएम मोदी के नाम पर लड़ा गया। जीत के बाद अब सभी को सीएम पद के ऐलान का इंतजार है। भाजपा में अब कई सीएम पद के दावेदार हैं। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाले प्रवेश वर्मा का नाम इस दौड़ में सबसे आगे है। प्रवेश दो बार सांसद रह चुके हैं। नई दिल्ली सीट जीतने के बाद प्रवेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की। दिल्ली देहात में मिली बड़ी सफलता भी प्रवेश की दावेदारी को पुख्ता करती है।
इन सांसदों का भी चल रहा नाम
भाजपा सूत्रों का कहना है कि सीएम पद का ऐलान विधायकों के बीच से ही होना है। इसके चलते किसी विधायक को ही इस पद पर चुना जाएगा। अगर विधायकों के बाहर सीएम चुना गया तो सांसद मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज भी भाजपा का सीएम फेस हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आई है। ऐसे में दिल्ली के विकास और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर सीएम चुना जाएगा।
इसके अलावा प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का नाम भी इस दौड़ में शामिल है। विजेंद्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। वह 2015 से 2020 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। इसके बाद रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष बने थे। बिधूड़ी के सांसद बनने के बाद विजेंद्र को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। संगठन से जुड़े सतीश उपाध्याय, जितेंद्र महाजन और अजय महावर का नाम भी इस सूची में शामिल है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













