DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

West Bengal: Kolkata’s Durga Puja Gets UNESCO Heritage Tag

Kolkata's Durga Puja Gets UNESCO Heritage Tag

देश के लिए गर्व का दिन, यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को दिया सांस्कृतिक विरासत का दर्जा

Kolkata’s Durga Puja Gets UNESCO Heritage Tag

देश में धार्मिक आयोजन को लेकर आज गर्व का दिन रहा। पश्चिम बंगाल की विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन को यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक इकाई (यूनेस्को) ने बुधवार को बंगाल की दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने का एलान किया है। भारत की ओर से यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने की मांग रखी थी। इसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे और और खुशी का पल करार दिया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का पल। दुर्गा पूजा हमारी सर्वोत्तम परंपराओं और लोकाचार को पेश करती है और कोलकाता की दुर्गा पूजा का अनुभव हर किसी के पास होना चाहिए।’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसे गर्व का दिन बताया है। बता दें कि बंगाल में दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े व्यापक स्तर पर किया जाता है। यह दुर्गा पूजा बंगाल की माटी से भी जुड़ी हुई है। यूनेस्को ने कहा कि हम भारत और भारतीयों को बधाई देते हैं। लोग इसे लेकर और ज्यादा उत्साहित होंगे। भारत की सांस्कृतिक विरासत में परंपराएं और हमारे पूर्वजों की भावनाएं भी शामिल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को मिलती हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News