Weather Update: IMD Issues Heavy Rain & Snowfall Alert in 10 States
देशभर में जाते जाते सर्दी का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 10 राज्यों में अगले 48 से 72 घंटों के अंदर भारी बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं के साथ ओवावृष्टि की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ जनवरी से सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं एक फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बर्फबारी हो सकती है।
इन 10 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और राजस्थान में बारिश बर्फबारी का अलर्ट है। IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
कैसा रहेगा दिल्ली में आज मौसम?
राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है, झमाझम बारिश के बाद हुई ठंड में कुछ इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, मौसम ठंडा महसूस होगा। अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है। वहीं रात के समय हल्की धुंध भी छाई रह सकती है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार रात हुई बारिश के बाद राज्य में एक बार फिर ठंड का इजाफा हुआ है। IMD के अनुसार, रात का पारा 3-5 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 31 जनवरी को लखनऊ शहर में घने कोहरे की संभावना है। दो फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि शनिवार से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव होने की संभावना है। IMD के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड भी लौट आई है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण जनवरी में तापमान बढ़ने लग गया था। दिन के समय हल्की गर्मी होने लगी थी, लेकिन जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम बदल गया और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी होने से लोगों को राहत भी मिली।
कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?
घाटी में बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। हालांकि, अधिकारी इस प्रमुख मार्ग को बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार रात कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। पूरे कश्मीर में केवल श्रीनगर (0.1 डिग्री) और बारामुला (0.4 डिग्री) ही ऐसे स्थान रहे, जहां रात का तापमान शून्य से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












