मंगल, अप्रैल 14, 2026

वायनाड में भारी बारिश से भूस्खलन, 19 लोगों की मौत, सैकड़ों की तलाश जारी

Wayanad Landslide: At least 19 feared killed, hundreds feared trapped amid landslides near Meppadi; rescue ops underway
Wayanad Landslide: At least 19 feared killed, hundreds feared trapped amid landslides near Meppadi; rescue ops underway
Wayanad Landslide: At least 19 feared killed, hundreds feared trapped amid landslides near Meppadi; rescue ops underway

केरल के वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कयी में आज मंगलवार तड़के सुबह भारी बारिश के बीच भूस्खलन हुई है। इस प्राकृतिक हादसे में एक साल के बच्चे सहित लगभग 19 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है।
NDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। भारतीय वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि भूस्खलन आज सुबह के करीब 2 बजे हुआ, जब लोग नींद से सो रहे थे। इसके बाद 4 बजे के करीब फिर से मलबा आया। फिल्हाल अभी 16 लोगों रेस्क्यू किया जा चुका है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां बचाव कार्यों में शामिल हो गई हैं और कई मंत्री उनसे कॉर्डिनेट करने के लिए वायनाड के लिए रवाना हो गए है। विधायक टी सिद्दीकी ने कहा कि मुंडक्कयी शहर को राज्य के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एक प्रमुख पुल नष्ट हो गया है और बचाव कर्मियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के बिना प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने विजयन से बात की है और जरूरत पड़ने पर सेना से हस्तक्षेप करने को कहा है। लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टरों को सेवा में लगाया जाना चाहिए।

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

राज्य स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सहायता चाहने वालों के लिए एक नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन नंबर (9656938689 और 8086010833) जारी किए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की दो टीमों को बचाव और राहत कार्यों के लिए वायनाड जाने का आदेश दिया गया है। वायनाड और 9 अन्य जिलों में भारी बारिश के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान पहले ही बंद कर दिए गए थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस घटना पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि, ‘वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो घायल हुए हैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है।’ उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री से भी बात की और वहां के मौजूदा हालात के मद्देनजर केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है। पीएम मोदी ने भूस्खलन में मरने वाले लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। घोषणा के अनुसार, भूस्खलन में मरने वाले लोगों के परिजनों के 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जताया शोक

बता दें कि वायनाड में हुए भूस्खलन पर कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं वायनाड में मेप्पडी के पास हुए भारी भूस्खलन से बहुत व्यथित हूं। मेरी हार्दिक संवेदना उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे उम्मीद है कि जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड जिला कलेक्टर से बात की है, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि बचाव अभियान चल रहा है। मैंने उनसे सभी एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने, एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और राहत प्रयासों के लिए आवश्यक किसी भी सहायता के बारे में हमें सूचित करने का अनुरोध किया है।’

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News