JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड का एक और युवा खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है। इस उभरते हुए खिलाड़ी का नाम है हेमराज जौहरी। गुरुवार को जिला पिथौरागढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हेमराज फ्री किक स्टाइल से अचानक चर्चा में आ गए। इस मैच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेमराज के खेल से प्रभावित होकर आईएएस अधिकारी ने यह वीडियो वायरल किया है।
उत्तराखंड का रोनाल्डो हेमराज जौहरी. मुनस्यारी के सबसे दूरस्थ गांव का हेमराज मुनस्यारी फुटबॉल क्लब का प्लेयर है. पिता टेलरिंग का काम करते हैं. pic.twitter.com/T5NBXnV5Sp
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) June 9, 2022
वीडियो में हेमराज जौहरी एक कॉर्नर शाट लेते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें बॉल कर्व करके गोल के अंदर चली जाती है। आमतौर पर ऐसा कर्व रोनाल्डो की फ्री किक में दिखने को मिलता है। यही कारण है कि लोग इस युवा फुटबॉलर की तुलना पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कर रहे हैं। यह वीडियो एक आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने पोस्ट किया है। जो पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र के जोहार क्लब में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का है। हेमराज के पिता टेलरिंग का काम करते हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए और एक ने लिखा, ‘बेहतरीन कॉर्नर शॉट।’
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












