
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। फिलहाल कांग्रेस की लिस्ट में बजरंग पूनिया का नाम नहीं है। उनके चुनाव लड़ने की संभावना कम ही है। प्रत्याशियों के नामों को लेकर दिल्ली में कई दिनों से कांग्रेस सीईसी की बैठक चल रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में 6 सितंबर को भी बैठक का आयोजन हुआ। जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 28 विधायकों को टिकट दिया गया है। शुक्रवार को रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए। शाम को कांग्रेस ने विनेश फोगाट को प्रत्याशी बना दिया है। विनेश जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, बजरंग को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है। पार्टी में शामिल होने से पहले विनेश और बजरंग ने रेलवे की नौकरी छोड़ दी। दोनों ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर थे। वहीं सीएम नायब सैनी के खिलाफ लाडवा से पार्टी ने मेवा सिंह को टिकट दिया है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान होडल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जेल में बंद सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की जारी की गई 31 प्रत्याशियों की लिस्ट में इन नेताओं को मिली मिली जगह।कालका- प्रदीप चौधरी नारायणगढ़- शैली चौधरी सदौरा (एससी)- रेणू बाला रादौर- बिश्नलाल सैनी लाडवा- मेवा सिंह शाहबाद (एससी)- राम करण नीलोखरी (एससी)- धर्मपाल गोंडर असंध- शमशेर सिंह गोगी समालिखा-धर्मसिंह चौखर खरखौदा (एससी)- जसवीर सिंह सोनीपत- सुरेंद्र पंवार गुहाना- जगबीर सिंह मलिक बरोदा- इंदुराज सिंह जुलाना- विनेश फोगाट सफीदों- सुभाष गंगोली कलनवाली (एससी)- शीशपाल सिंह डबवाली-अमित सिहाग गड़ी सांपला किलोई- भूपिंदर सिंह हुड्डा रोहतक- भारत भूषण बत्रा कलनौर (एससी)- शकुंतला खटक बहादुरगढ़- राजिंद्र सिंह बादली- कुलदीप बत्स झज्जर (एससी)- गीता भुक्कल बेरी- रघुवीर सिंह महेंद्रगढ़- राव दान सिंह रिवाड़ी- चरनजीव राव नूंह- अफताब अहमद फिरोजपुर झिरका- मामन खान पुनहाना- मोहम्मद इलियास होडल (एससी)- उदयभान फरीदबाद एनआईटी- नीरज शर्मा को टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। राज्य में 5 अक्टूबर को वोटिंग और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होनी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बातचीत नहीं बनती दिखी। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में जो दो अहम पेंच फंसे हुए। उनमें पहला यह है कि आप राज्य में सात सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस उसे तीन-चार सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी है। अब दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस के रुख को देखते हुए आप ने 50 सीटों पर लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, इसे लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इस बीच, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमने आलाकमान को कह दिया है कि पार्टी राज्य में आप के बिना भी चुनाव लड़ने में सक्षम है। आप ने 10 सीटें मांगी हैं, लेकिन कांग्रेस 3 सीटें देना चाहती हैं। साथ ही एक शर्त भी लगाई कि आप शहरी क्षेत्रों की सीटों पर चुनाव लड़े। आप का कहना है कि पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है, इसलिए इन राज्यों की बॉर्डर से सटी सीटें हमें दी जाएं। कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं है। अब इस मामले में अंतिम फैसला राहुल गांधी करेंगे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












