सोम, अप्रैल 6, 2026

DMDK के संस्थापक विजयकांत का निधन, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वेंटिलेटर पर थे

Vijayakanth, Actor And DMDK Founder, Dies In Chennai After Testing Positive For Covid-19

तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम यानी डीएमडीके के नेता और अभिनेता विजयकांत का आज सुबह निधन हो गया है। विजयकांत की हाल ही में कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है इस कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Vijayakanth, Actor And DMDK Founder, Dies In Chennai After Testing Positive For Covid-19
Vijayakanth, Actor And DMDK Founder, Dies In Chennai After Testing Positive For Covid-19

जानकारी के मुताबिक, विजयकांत को 20 नवंबर को एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, विजयकांत को निमोनिया की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।

इससे पहले इसी महीने वे अस्पताल से घर लौटे थे। विजयकांत का सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से इससे पीड़ित थे। ऐसे में कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम:

71 साल के विजयकांत फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। इनका फिल्मी करियर भी जबरदस्त था। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब 154 फिल्मों में अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की। वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।

DMDK party office now near Koyambedu Flyover

यह भी पढ़ेMadhya Pradesh: बस और डंपर की भीषण टक्कर में 13 यात्रियों की जलकर मौत, 15 लोग झुलस गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News