रवि, अप्रैल 5, 2026

Video: मनाली में बर्फबारी: क्रिसमस से पहले सैलानियों और कारोबारियों के खिले चेहरे, बर्फ से ढकी मनाली

Video Snowfall in Manali - Tourists and Locals Rejoice Ahead of Christmas, Manali Covered in Snow

क्रिसमस से पहले मनाली में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे पर खुशियों की लहर ला दी है। यहां आने वाले सैलानियों की लंबे समय से चली आ रही बर्फबारी देखने की तमन्ना पूरी हुई, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों और किसानों के लिए भी यह बर्फबारी खुशियों की सौगात लेकर आई है। वहीं व्यापारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी के बाद अब यहां ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आएंगे, जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

मौसम विभाग ने पहले ही हिमाचल प्रदेश के शिमला और ऊंचाई वाले इलाकों में 24 घंटे के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। हालांकि, 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। सिर्फ लाहौल और स्पीति जिलों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है। इस बर्फबारी ने न केवल मनाली बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News