सोम, अप्रैल 13, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज सिंह का नाम सुर्खियों में, सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ दिल्ली हुए रवाना

Victory Margin of 8.2 Lakh Votes, Shivraj Singh Chouhan Likely To Get Bigger Role in Delhi

लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है।
वहीं भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली तलब किया गया है। इस बीच अटकलें हैं कि शिवराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ हीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 30 जून को खत्म होने वाला है इस लिए कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवराज सिंह भाजपा के नए अध्यक्ष भी बन सकते हैं।

Victory Margin of 8.2 Lakh Votes, Shivraj Singh Chouhan Likely To Get Bigger Role in Delhi

बता दें कि देश में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा को भले हीं अपने दम पर बहुमत न मिला हो, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। इस नए काल में सरकार बनाने की तैयारियों के बीच भाजपा ने अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली तलब किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। खबरें यह भी आ रही हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक होनी है। इससे पहले भाजपा की गुरुवार को बैठक प्रस्तावित है। इसमें मध्य प्रदेश से चौहान, डॉ. यादव समेत बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। 1984 के बाद पहला मौका है जब मध्य प्रदेश में किसी एक पार्टी ने लोकसभा की सभी सीटों पर जीत हासिल की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News