Vice President of the United States, JD Vance, arrives in New Delhi for his first official visit to India
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज सुबह को अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। उनके विमान ने नई दिल्ली स्थित पालम टेक्निकल एरिया में लैंड किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा भारतीय मूल की हैं। उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे – इवान, विवेक और मीराबेल के साथ भारत पहुंचे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे. यहां भव्य गार्ड ऑफ ऑनर के साथउनका स्वागत किया गया।
वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएंगे और वे पारंपरिक भारतीय दस्तकारी सामान बेचने वाले एक ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ का भी दौरा कर सकते हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति अपने परिवार के साथ दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर जाएंगे ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेंस के साथ व्यापार, शुल्क, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों सहित कई प्रमुख मुद्दों पर सोमवार को बातचीत करेंगे और फिर शाम को उनके एवं उनकी पत्नी उषा के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।वेंस आज रात को दिल्ली से रवाना होंगे और उसके बाद वह जयपुर एवं आगरा जाएंगे। पीएम मोदी और वेंस की बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार संधि के अलावा दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले भारतीय दल का संभवत: हिस्सा होंगे।
जेडी वेंस की यह भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बीच हो रही है। ट्रंप ने भारत सहित दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ की बढ़ी हुई दर लगाई है हालांकि, उन्होंने इस बढ़े हुए टैरिफ पर 90 दिन की रोक लगाई है। समझा जाता है कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर भी बातचीत होगी। उप राष्ट्रपति बनने के बाद जेडी की पीएम मोदी से यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता गत फरवरी में फ्रांस में हुए एआई समिट में मिले। जेडी इटली की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद भारत पहुंच रहे हैं। मार्च महीने में उन्होंने ग्रीनलैंड का भी दौरा किया। वेंस से पहले मार्च महीने में अमेरिका की खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड भारत के दौरे पर आईं। गबार्ड रायसीना हील्स डायलॉग में शामिल हुईं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












