DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Veteran South actor Jaya Prakash Reddy, who was best-known for his comic and villainous roles in Telugu films, passed away at 74 today.

दिल का दौरा पड़ने से फिल्म अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का निधन

Jaya Prakash Reddy

तेलुगु फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन जय प्रकाश रेड्डी का आज 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की ख़बर से फ़िल्म इंडस्ट्री पुरी तरह से स्तब्ध है। जय प्रकाश रेड्डी का निधन आज मंगलवार सुबह उनके आवास पर हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। जय प्रकाश रेड्डी लॉक डाउन के दौरान अपने घर आंध्र प्रदेश के गंटूर इलाक़े में रहने चले आए थें। रेड्डी दक्षिण भारत के फ़िल्म इंडस्ट्री का एक बेहद लोकप्रिय और चर्चित नामों मेे से एक थे जिन्होंने अपने करियर में कई सफल फ़िल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएं निभायी थीं। रेड्डी को आख़िरी बार महेश बाबू स्टारर “Sarileru Neekevvaru” में देखा गया था, जो साल 2020 में 11 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।
रेड्डी ने मुख्य रूप से तेलुगु फ़िल्म इंडस्ट्री में काम किया है लेकिन बॉलीवुड में भी काफी अच्छी कॉमेडी करते रेड्डी मशहूर रह चुके हैं।

जीवनी:

jaya prakash reddy

जय प्रकाश रेड्डी पहले के समय में टीचर थे और उन्हें काफी छोटी उम्र से ही एक्टिंग का शौक था। इसलिए वे गुंटूर में स्टेज प्ले करते रहते थे। उनकी पहली फिल्म ‘ब्रह्म पुत्रुदु ‘ थी। लेकिन उसके बाद उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली और वे गुंटूर पहुंचकर फिर से पढ़ाने का काम करने लगे।
करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें पहला बड़ा बराज ‘प्रेमिचुकंदम रा’ में मिला। लेकिन बालकृष्ण स्टारर ‘समरसिम्हा रेड्डी’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। यहां से विलेन के रूप में उन्होंने पहचान बनाई।

फिल्मी कैरियर:
जय प्रकाश रेड्डी तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर एक्टर थें , सराहनीय फिल्मों में से ‘नरसिम्हा नायडू’, ‘आनंदम’, ‘निजाम’, ‘कबड्डी कबड्डी, ‘चिन्ना’, ‘धरमपुरी’, ‘किंग’, ‘किक’, बिंदास’, ‘गब्बर सिंह’, ‘लीजेंड’, ‘ब्रूस ली : द फाइटर’, ‘नेनू राजू नेनू मंत्री’ और ‘लवर्स’ शामिल हैं।

निधन पर कई सेलेब्स ने शोक जताया:

तमिल, तेलुगु सिनेमाके साथ बॉलीवुड के भी कई अभिनेताओं ने जय प्रकाश रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News