बुध, अप्रैल 15, 2026

बॉलीवुड में शोक: बॉलीवुड अभिनेता और महाभारत में शकुनी की भूमिका निभाने वाले गूफी पेंटल नहीं रहे

Veteran actor from Mahabharat Sarabjeet Singh alias ‘Gufi’ Paintal passed away
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड अभिनेता और 80 के दशक में लोकप्रिय सीरियल महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया है। गूफी पेंटल 78 साल के थे। पेंटल पिछले 8 दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी। गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाभारत’ सीरियल में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाकर बेहद फेमस हुए गूफी पेंटल की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी उन्हें सीरियल कंडीशन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गूफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी हालत अब और बिगड़ गई है। टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने गूफी पेंटल की हालत सीरियस होने की कंफर्मेशन सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी। टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम पर गुूफी पेंटल की एक तस्वीर शेयर कर उनकी खराब तबीयत की जानकारी दी है।

एक्ट्रेस ने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “ गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे। वहीं टीना घई की इस पोस्ट के बाद तमाम फैंस कमेंट बॉक्स में वेटरन एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लेकिन आज सुबह मुंबई में गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गूफी ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News