सोम, अप्रैल 13, 2026

वाराणसी को मिलेगी आज दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे का दूसरा दिन है। वे स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यहां से वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,155 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आज दोपहर करीब दो बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन से दूसरी वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। एक और वंदे भारत ट्रेन चलने से दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से दिल्ली के बीच सफर और आसान हो जाएगा।

Varanasi will get the second Vande Bharat Express train today, PM Modi will flag it off
Varanasi will get the second Vande Bharat Express train today, PM Modi will flag it off

वंदे भारत एक्सप्रेस 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। ट्रेन सुबह 6 बजे वाराणसी से शुरू होगी। ये सुबह 7:34 बजे प्रयागराज, 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल और अंत में दोपहर 2:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 3 बजे चलेगी। ये शाम 7:12 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 9:15 बजे प्रयागराज और रात 11:05 बजे वाराणसी में पहुंचेगी। ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार नई दिल्ली पहुंचने से पहले प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ से होकर गुजरेगी। पीएम मोदी ने शनिवार को काशी-तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का नमो घाट पर शुभारंभ भी किया। बता दें देश की पहली वंदेभारत भी वाराणसी और दिल्ली की रूट पर ही चली थी। बता दें कि प्रधानमंत्री ने रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर उन्होंने काशी तमिल संगमम-2 का आगाज किया। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तर भारत से दक्षिण भारत के सम्बंध को जोड़ने और मजबूत करने के लिए ‘काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस’ साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी। यह ट्रेन कन्याकुमारी से वाराणसी के तीर्थ यात्रियों को सीधे जोड़ेगी। नमो घाट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद यह ट्रेन कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन से यह अपने गंतव्य यानी काशी के लिए दौड़ पड़ी। यह ट्रेन हर सप्ताह में रविवार को कन्याकुमारी से शाम साढ़े पांच बजे चलकर तीसरे दिन यानी मंगलवार को रात 11 बजकर 35 मिनट पर वाराणसी आएगी। यह ट्रेन जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना स्टेशन होते हुए बनारस पहुंचेंगी। इस ट्रेन के शुरू होने के साथ उत्तर और दक्षिण भारत के तीर्थ यात्रियों को सीधे तौर पर फायदा होगा और काशी विश्वनाथ से कन्या कुमारी का सफर भी आसान होगा। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण के बीच की दूरी भी कम होगी।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News