सारनाथ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरिन गैस का रिसाव से मची भगदड़, फायर ब्रिगेड की मदद से किया गया काबू
सारनाथ के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस के अचानक रिसाव से लोगों मेे अफरा तफरी मच गई जिसे घंटो मस्स्कत के बाद इस पर काबू पाया गया।
दरअसल सीवर साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाली क्लोरीन गैस की टंकी के वॉल्व से अचानक रिसाव शुरू हो गया जिस से एसटीपी दीनापुर में शोधित मलजल में बैक्टीरिया मुक्त करने के लिए क्लोरिनेशन टैंक बिल्डिंग में सुबह टेस्ट हुआ था। शाम साढ़े छह बजे गैस का रिसाव शुरू होने के बाद आस पास अफरातफरी मच गई।
आसपास की बस्तियों में लोगों का दम घुटने लगा। पुलिस ने सड़क किनारे के लोगों को दूर जाने की हिदायत दी। यहां क्लोरीन गैस के आठ सिलेंडर रखे गये थे। गैस का प्रभाव कैंपस में ही था। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ इस फायर ब्रिगेड के मदद से देर रात नियंत्रित कर लिया गया।
आपको बता दें की ऐसी घटना पहली बार नहीं है ,कुछ ही दिनों पहले 5 जुलाई को जल संस्थान में क्लोरीन गैस के मामले में 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












