टिकटॉक ने ली पांच और किशोरों की जान, वाराणसी में टिकटॉक वीडियो बनाते वक़्त हुआ हादसा।

वाराणसी में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गंगा की रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाते समय एक एक कर पांचो किशोर गंगा में सम्माहित हो गए। आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन असफल रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पांचों का शव निकाल लिया गया है। शवों को रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया।एक ही मुहल्ले के पांच किशोरों की मौत से कोहराम मच गया है। एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
गंगा उस पार स्थित रामनगर वारीगढ़ही के पांच किशोर 14 वर्षीय फरदीन, 15 वर्षीय शैफ, 15 वर्षीय रिजवान, 19 वर्षीय तौसीफ और 14 वर्षीय सकी समेत सात किशोर शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे टिकटॉक का वीडियो बनाने गंगा किनारे पहुंचे थे।
दो किशोर किनारे बैठे रहे और अन्य पांच तौसीफ, फरदीन, शैफ, रिजवान और सकी टिकटॉक का वीडियो बनाने के लिए बीच गंगा में उभरी रेती तक पहुंच गए। वीडियो बनाने के दौरान एक किशोर डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के लिए कूदा। देखते ही देखते एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पांचों किशोर डूबने लगे।
बच्चों की आबाज सुनकर कुछ मल्लाह अपनी नावों को लेकर उन्हें बचाने के लिए भागे। लेकिन जब तक वहां पहुंच पाते पांचों पानी में समाहित हो चुके थे।
घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ ही रामनगर से आधा दर्जन गोताखोरों का दल मौके पर पहुंचा और दो घंटे की मशक्कत के बाद पांचों को पानी से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांचों को मृत घोषित कर दिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












