बंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में जोड़े गए कई और देशों के नाम

विश्व में कोरोना का संक्रमण आज काफी बढ़ चुका है। कई देश इसके संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। भारत में भी कोरोना का संक्रमण आए दिन बढ़ता ही जा रहा है।इसे रोकने के लिए देश में लॉक डाउन 27 मार्च से लागू है, जिस से लाखों की संख्या में भारतीय बाहर देश में फसे पड़े हैं। कोरोना पर रोक लेने के लिए देशों ने पहले हवाई उड़ानों पर रोक लगाई जिससे विदेशों में कई भारतीय फंस गए हैं।
इन भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने एक खास मिशन की शुरुआत की। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया और इसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की मदद ली जा रही है।
वंदे भारत मिशन का पहला चरण 7 मई से 14 मई तक चला जिसमें 64 फ्लाइट की मदद से 12 देशों में फंसे 14,800 फंसे हुए भारतीयों को वापस स्वदेश लाया गया है और अब बंदे भारत के दूसरे चरण में 16 मई से 22 मई तक 30,000 लोगों को भारत लाया जाएगा। इसमें 149 फ्लाइट की सहायता से 31 देशों से भारतीय स्वदेश वापस आएंगे।वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में कई और देश भी जोड़े गए हैं। अब पहले की सूची में और भी देशों के नाम जोड़े गए हैं जिसमें फिनलैंड, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, केन्या, मॉरीशस, स्पेन, म्यांमार, मालदीव, मिस्र और श्रीलंका हैं और अब यहां से फंसे और परेशान भारतीय भी विशेष उड़ानों में वापस जा सकेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












