DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत जल्द नए रूप में दिखाई देगी, अब यात्री पूरी नींद भी ले सकेंगे, नई सुविधा भी मिलेगी

Vande Bharat High-Speed Train to Get a New Look Soon, Offering Passengers Full Sleep and Additional Amenities
Vande Bharat High-Speed Train to Get a New Look Soon, Offering Passengers Full Sleep and Additional Amenities

देश की सबसे आधुनिक और हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत जल्द ही नए रूप में आने वाली है। अभी तक देशभर में 100 वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही है। लेकिन सभी वंदे भारत ट्रेन में चेयरकार (कुर्सी यान) की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल इस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री कुर्सी पर बैठकर ही सफर करते हैं। लेकिन जल्द ही वंदे भारत में यात्रियों को सोने (लेटने) की सुविधा भी हो जाएगी। अब यह ट्रेन स्लीपर के रूप में भी ट्रैक पर उतरने के लिए तैयार है। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक दिखाई। वे बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड की फैक्ट्री में ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अगले 3 महीने यानी दिसंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो जाएगी। इनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच है। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 800 से 1200 किलोमीटर दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इसका किराया राजधानी के जितना ही होगा। रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन में कपलर मैकेनिज्म की नई टेक्नोलॉजी लाई गई है। इससे ट्रेन का वेट कम होता है और स्ट्रेंथ बढ़ती है। कपलर दो कोच को जोड़ने वाला हिस्सा होता है। यह ऑस्टेनिटिक स्टील से बना होता है। रेल मंत्री के मुताबिक, व्हील और ट्रैक के बीच का मैकेनिकल हिस्सा खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इससे ट्रेन के अंदर वाइब्रेशन और आवाज कम आएगी। वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स की सुविधाओं का भी पूरा थ्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन और इसका इंटीरियर काफी आकर्षक और इसमें विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस ट्रेन में यूएसबी चार्जिंग प्रावधान के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फॉर्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है और उसके पश्चात इस ट्रेन को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबे रेल रूट्स पर संचालित किया जाएगा और इस ट्रेन से भारत में लंबी दूरी की रेल यात्रा में क्रांति आने की उम्मीद है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आराम, सुरक्षा और दक्षता के मामले में नए मानक स्थापित करेगी।

Vande Bharat Train upgrades, High-speed train amenities, Vande Bharat new features, Indian Railways passenger comfort, Vande Bharat train sleeper seats

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News